जमशेदपुर, अगस्त 30 -- गोलमुरी के टुईलाडुंगरी में पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो पति ने बंधक बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता गोलमुरी थाना पहुंची और लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। हाल ही में पति ने चाईबासा ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव डाला। इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने चाकू से उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.