जमशेदपुर, जून 3 -- शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे में दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पहला मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है, जहां मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी अमनप्रीत सिंह चीमा (34) ने रविवार देर शाम अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी तब मिली जब अमनप्रीत अपने कमरे से देर तक बाहर नहीं आया। दरवाजा तोड़कर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। अमनप्रीत के चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमनप्रीत ऑनलाइन काम करता था और अक्सर खुद को कमरे में बंद कर अकेले काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था। उसके साथ उसकी पत्नी सिम्मी, मां और बच्चे रहते थे। सिदगोड़ा में शादी के 14 साल बाद महिला ने की आत्महत्या दूसरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर की है, जहां मनजीत कौर (30) ने सोमवार सुबह फांसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.