जमशेदपुर, मार्च 24 -- गोलमुरी पुलिस ने फर्नीचर शोरूम और टेल्को में एचबीसीएसई कोचिंग सेंटर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार परसूडीह राहरगोड़ा निवासी आजाद पाल उर्फ बॉबी को पुलिस रिमांड पर लेगी। बॉबी जेल में बंद प्रकाश मिश्रा का सहयोगी है। वीरे हत्याकांड में सजायाफ्ता प्रकाश मिश्रा और उपेंद्र सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता सोनू सिंह के इशारे पर कारोबारियों के बीच भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग कराई गई थी। मामले में बॉबी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी की गई है। अब उसे रिमांड पर लेकर हथियार बरामदगी की दिशा में पूछताछ की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.