बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : गोलमाल : खर्च कर दिया 1.46 करोड़, नहीं दिया हिसाब जिले की 38 पंचायतों के मुखिया विभाग के रडार पर, गिर सकती है गाज 4 साल पहले खराब नलकूपों को बनाने के लिए पंचायतों को जारी हुई थी राशि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी उपयोगिता पत्र देने में कर रहे आनाकानी इसबार है आखिरी मौका, खर्च का ब्योरा नहीं दिया तो होगा सर्टिफिकेट केस फोटो नलकूप : बेकार पड़ा राजकीय नलकूप। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नये नलकूप लगाने और खराब नलकूपों को बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20, 22-23 और 23-2024 में मिली सरकारी राशि पर कुंडली जमाकर बैठे मुखियों की अब खैर नहीं है। मनमानी ऐसी कि अधिकांश पंचायतों में दी गयी राशि खर्च कर दी गयी है। लेकिन, खर्च का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। विभाग के रडार पर ऐसी 38 पंचायतों के मुखिया आ गय...