महाराजगंज, फरवरी 6 -- पनियरा। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़िला निवासी दानिश अली ने गांव के ही चार लोगों पर गोलबंद होकर घर में घुसकर कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार सोमवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही संतोष, आदित्य, विद्यावती व मनीता देवी ने घर में घुसकर कर उसे गाली देते हुए लात-मुक्के से बुरी तरह मारा-पीटा। जाते हुए धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...