कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- पडरौना। संदीप त्रिपाठी मठिया में हुए बवाल की नींव एक साल पहले रख दी गई थी। बीते साल दिसंबर महीने में दोनों पक्षों में छेड़छाड़ के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों में कप्तानगंज थाने में मारपीट का केस दर्ज हुआ था। इसके एक साल बाद पुन: दिसंबर महीने में दोनों पक्ष में आमने-सामने आ गये। इस बार उपद्रवियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। खुद पर पथराव के बावजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। उपद्रवी एक पक्ष के मकान को फूंकने के फिराक में थे। मठिया निवासी ओमप्रकाश साहनी और रामेश्वर साहनी में पिछले दिसंबर 2024 में छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। सोमवार की देर शाम उसी पुरानी घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.