गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम ने गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन कर रही फर्म मेसर्स शिव कंस्ट्रक्शन को करीब 24 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करने का नोटिस जारी किया है। निगम ने यह कार्रवाई फर्म द्वारा लगातार दो वित्तीय वर्षों की देनदारी नहीं चुकाने पर की है। गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को लेकर नगर निगम और संचालनकर्ता फर्म मेसर्स शिव कंस्ट्रक्शन के बीच वित्तीय अनुशासन की अनदेखी अब विवाद की ओर बढ़ रही है। नगर निगम ने फर्म को नोटिस जारी कर 2023-24 और 2024-25 दोनों वित्तीय वर्षों की बकाया राशि करीब 24 लाख रुपये तत्काल जमा करने का निर्देश दिया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि फर्म ने 2023-24 का आंशिक शुल्क 11.84 लाख रुपये ही जमा किया है, जबकि 2024-25 का भुगतान अभी तक नहीं किया है। इसके बावजूद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.