देहरादून, जनवरी 23 -- गोर्खाली सुधार सभा के चंद्रबनी शाखा के शाखाध्यक्ष पदम शाही का आकस्मिक निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व बल्लुपुर क्षेत्र में डिवाइडर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए, महंत इंर्देश अस्पताल में वह तीन दिन तक वेंटीलेटर पर भी रहे। वहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पदम शाही सेना से सेवानिवृत होने के बाद अपने समुदाय की सेवा के हितार्थ कार्य करने की प्रेरणा से अपने समाज की सबसे पुरानी एवं बड़ी संस्था गोर्खाली सुधार सभा से जुड़े। वह चंद्रबनी शाखा के शाखा अध्यक्ष के रूप में निस्वार्थ भाव से विगत 15 वर्षों से कार्यरत थे। सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि 65 वर्षीय पदम शाही का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ किया गया। शुक्रवार को गोर्खाली सुधार सभ में अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.