मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी आठवीं की छात्रा है। परिजन ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि रुसुलपुर हुसेना निवासी विकास कुमार उर्फ निशु, अमर कुमार, गोपी कुमार सहित पांच लोगों ने छात्रा को अगवा कर लिया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...