मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- गोरौल, हिसं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कॉमन कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले से ही बीपी एवं शुगर की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही थी। अब इस कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग भी होने लगी है। पहले दिन कुल 15 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। यह स्क्रीनिंग एचबीसीएचआरसी से आये डॉक्टर खुशबू के द्वारा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. स्वाति सिंहा एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी की संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में टीएमसी से डा. खुशबू, एसपीएम मो अशरफ परवेज एवं प्रोग्राम ऑफिसर पंकज जायसवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...