मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- गोरौल। गोढ़ीया चौक के निकट एक कबाड़ी की दुकान से पुलिस ने सोनपुर मंडल के भगवानपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हुई बैटरी और प्लेट को बरामद किया है। मौके से कबाड़ी दुकान के संचालक इस्लामपुर निवासी भोला कुमार एवं सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि भगवानपुर रेलवे स्टेशन से लोहे की प्लेट एवं दर्जनों बैटरी की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में गोरौल थाने के राजखंड निवासी मनीष कुमार एवं अभिनंदन कुमार पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों की निशानदेही पर गोढ़ीया चौक स्थित कबाड़ी की दुकान में छापेमारी कर 13 पीस बैटरी 6 पीस लोहे की प्लेट बरामद की गई। रेल पुलिस भगवानपुर के अवर निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...