हाजीपुर, जनवरी 4 -- गोरौल । संवाद सूत्र गोरौल-बेलसर मार्ग के भटौलिया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत युवक की पहचान बेलसर थाना के उफरौल गांव निवासी मो. फहीम के 14 वर्षीय पुत्र मो. फैयाज के रूप में की गई है। वहीं जख्मी मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी मो. आलिम के 18 वर्षीय पुत्र फैज के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मृत किशोर बाइक से अपने सम्बन्धी जख्मी युवक फैज के साथ उफरौल से गोरौल सामान खरीदने के लिए आया था। समान खरीदकर वापस जाने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दोनों सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कर...