मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- गोरौल। गोरौल प्रखंड परिसर में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 88 आवेदन आए, जिनमें 51 का निष्पादन किया गया। अपर समाहर्ता की उपस्थिति में आयोजित शिविर में दाखिल खारिज के लिये 17, परिमार्जन से संबंधित 58, नापी के लिए पांच विविध-वाद आठ, आवेदन आए। मौके पर ही निराकरण किया गया। 37 आवेदन को जांच हेतु भेजा गया है। शिविर में सीओ पूनम भारती, आरओ दिव्या चंचल राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण कुमार, संजय कुमार, पुष्पा कुमारी, राजू कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार के अलावे धर्मोद कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...