मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- गोरौल। गोरौल चौक पर शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह का समाजसेवी राजकुमार सहनी के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री पटना से दरभंगा जा रहे थे। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोगों की बदौलत ही पार्टी है। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। स्वागत करने वालों में भरत कुमार, देवनाथ सहनी, ललन सहनी, गौरव कुमार, अतुल प्रियदर्शी, सुनील सहनी, हेमंत सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...