मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरशेर गांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम को मंगलवार को स्थानीय प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिना कागजात के कई नर्सिंग होम संचालित किया जा रहे हैं। उनकी पहचान कराई गई है। बताया कि शायद ही कोई नर्सिंग होम मानक के अनुसार संचालित हो रहे हैं। जांच के दौरान दर्जनों खामियां मिलने पर एक नर्सिंग होम को सील किया गया है। संचालक से कागजातों की मांग की गई है। उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बीच शिकायत मिली कि गोरौल बाजार में एक झोला छाप अपने आपको चिकित्सक बताकर हड्डी रोगों का इलाज कर रहा है। प्रभारी चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.