मुजफ्फरपुर, मई 5 -- गोरौल। व्यासचक गांव में सोमवार को पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ सह संकट मोचन श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, वीणा शाही, पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी सहित 551 श्रद्धालु गोढ़ीया चौक के निकट वाया नदी के तट पर अयोध्या से आये यज्ञाचार्य देवेंद्र प्रसदाचार्य एवं महंत स्वामी निवासनंद सरस्वती की देखरेख जलबोझी की। उसके बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापना कराई गई। अयोध्या से गौरव पांडेय और वृंदावन से आईं साध्वी आदिति प्रिया ने श्रीराम कथा सुनाई। यज्ञ स्थल पर 108 विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। रामलीला का भी आयोजन किया गया है। कथा सुनने वाले श्रोताओं के लिए ठहरने और खाने-पीने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। कलश यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.