मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरिगांव में दहेज की खातिर ससुरालवाले ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। मामले को लेकर वैशाली थाने के बेलका निवासी संत पासवान की पुत्री पार्वती कुमारी ने पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व रसूलपुर कोरिगांव निवासी हरेंद्र पासवान के पुत्र विनोद पासवान से हुई। शादी के दौरान मायके से उपहार स्वरूप सब कुछ दिया गया था। बाद में ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.