मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- गोरौल। पैगंबरपुर गौरीगांव में नहर किनारे झाड़ी से पुलिस ने तीन सौ लीटर देसी शराब बरामद की है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झाड़ी में शराब छुपाकर रखी गई है। पुलिस ने छापेमारी कर प्लास्टिक की छह बोरी में रखी शराब बरामद की। बताया कि तस्करों की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...