मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर पिरापुर बेनीपट्टी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर बेलवर घाट निवासी रामसोगारथ साह (75) की मौत हो गई। शव दो भाग में बंट गया था। सूचना पर पहुंची गोरौल पुलिस ने शव को रेल पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर रामसोगारथ के पुत्र विनोद साह ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सोमवार अहले सुबह वे रेलवे हाल्ट की तरफ चले गए थे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...