मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यू मार्केट स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने 20 लाख के गहने लूट लिये। विरोध करने पर भटौलीया निवासी व्यवसायी अरुण कुमार साह के साथ मारपीट की। सभी हथियार से लैस थे और नकाब पहने हुए थे। थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हथियार लहराते हुए भाग गए। सूचना पर एसपी, एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति, थानाध्यक्ष रोशन कुमार, अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। अरुण कुमार साह से घटना की जानकारी ली। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि चार बदमाश दुकान के अंदर घुस गए और एक गेट पर पिस्टल लेकर खड़ा था। दुकान में रखे 20 लाख के गहने लूटकर भाग गए। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। बताया जाता है कि एसपी और एसडीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.