हाजीपुर, फरवरी 13 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गौरीगांवा नहर किनारे झाड़ी से लगभग 300 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नहर किनारे झाड़ी में छिपाकर कुछ रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो प्लास्टिक के छह बोरे में रखी देशी शराब को बरामद कर जप्त किया गया। कारोबारियों को पहले ही भनक लग गयी थी जिसके कारण मौके से किसी को पकड़ा नहीं जा सका। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शराब बरामद किये जाने की पुष्टि की है। धंधे में संलिप्त कारोबारियों की पहचान कर ली गयी है । जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...