हाजीपुर, जनवरी 20 -- गोरौल,संवाद सूत्र सरकार के निर्देश पर गोरौल के अंचल कार्यालय को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालयों में आम लोगों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पंकज कुमार निगम ने जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि मनरेगा, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना सहित कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। नगर पंचायत गोरौल के कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया की जनता दरबार में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। गोरौल थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भी दर्जनों लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निदान किया। वहीं कुछ मामले में जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाल विकास परियोजना कार्या...