मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- गोरौल। गोरौल निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामजीनिस सिंह की 95 वर्षीया पत्नी कुसमी देवी का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया है। निधन की खबर मिलते ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुसमी देवी भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि मां का अंतिम संस्कार कोनहारा घाट पर किया जायेगा। निधन पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, कांग्रेस के वरीय नेता पंकज श्रीवास्तव, हरि सिंह, पूर्व मुखिया शिवशंकर राय, पूर्व मुखिया बिंदेश्वर झा (बिंदु बाबा) ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.