मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- गौरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोढिया में बीते 19 फरवरी को पीएनबी के सीएसपी में हुई लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 22 हजार रुपये बरामद हुआ है। गोरौल थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महुआ एसडीपीओ सौरभ सुमन ने बताया कि लूटकांड में शामिल नारायणपुर वेदौलिया निवासी मुनचुन राम के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले तीन बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वारदात के दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को पिस्टल और लूट के 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान चंदन कुमार भागने में सफल रहा था। इस मौके पर महुआ अंचल पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रोशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एसआई अभय शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.