मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 फरवरी को ननिहाल आई युवती को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती 18 फरवरी से लापता है। खोजबीन करने पर पता चला कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर निवासी अभिषेक कुमार ने युवती का अपहरण कर लिया है। आरोपित के घर जाकर पूछताछ करने गया तो उसकी मां एवं भाई ने बताया कि युवती को अभिषेक भगाकर ले गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...