मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- गोरौल, हिसं। गोरौल प्रखंड कार्यालय में शौचालय गई एक युवती से जबरदस्ती का प्रयास किया गया। घटना शनिवार सुबह की है। इस संबंध में सोंधो कहरटोली गांव की आंचल कुमारी ने थाने में शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि वह एवं उसकी छोटी बहन प्रखंड कार्यालय के सामने शिव मंदिर के पास चाय की दुकान चलाती हैं। शौचालय में एक युवक आ धमका और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। हल्ला करने पर लोग जुट गये तो युवक भाग गया। वह दुकान पर लौट आई। इतने में युवक कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडा लेकर चाय दुकान पर आ धमका और फिर दोनों बहनों के साथ मारपीट और छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। कपड़े भी फाड़ दिए। दोनों ने सीएचसी में इलाज कराया। इस मामले में मखदुमपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, संजय सहनी, मनीष कुमार सहि...