सीवान, नवम्बर 9 -- दरौंदा। बिहार विधानसभा चुनाव में दरौंदा प्रखंड का गोरौली बूथ संख्या 311 व 312 मतदान के दिन गुरुवार को सबसे चर्चित रहा। गुरुवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद से लेकर शाम 5:00 बजे तक बूथ संख्या 311 पर 7 वोट एवं वोट संख्या 312 पर महज 11 वोट पड़े थे। स्थानीय ग्रामीण मतदाता वोट का बहिष्कार कर रहे थे। उनका कहना था कि नहर पुल सालों से गिर पड़ा हुआ है। उसका निर्माण नहीं हो रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन हमारी समस्याओं को नहीं सुन रहे है। हम वोट देने नहीं जाएंगे। प्रशासनिक पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद शाम 5 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो रात करीब 8.30 बजे तक चला। गरौली बूथ संख्या 311 पर 206 मत पड़े तथा 312 पर 276 मत पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...