बांका, दिसम्बर 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 12 के गोरैय गांव में सड़क एवं नाला की समस्या से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव के दर्जनों घरों को अपने - अपने घर में प्रवेश करना मुश्किल भरा कदम होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि उदय यादव के घर से पप्पू यादव के घर तक पूरा रास्ता सालों भर किचड़ युक्त रहता है। खासकर बरसात के मौसम में लोगों के घरों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। जिससे ग्रामीणों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। ग्रामीण विभाष कुमार, जशवंत कुमार, त्रिपुरारी यादव, चक्रधर यादव सहित अन्य ने बताया कि वार्ड संख्या 12 के करीब पांच दर्जन से भी अधिक घरों के लोग सड़क और नाली की समस्या से दशकों से जूझ रहे हैं। पंद्रह वर्ष पूर्व बने नाला की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों का जीना दुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.