आगरा, फरवरी 23 -- पार्टी विरोधी गतिविधियों में आगरा मंडल के दो प्रभारियों गोरेलाल और डॉ. ज्ञान सिंह को पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर निष्काषित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। गोरेलाल मंडल कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पदों पर रह चुके हैं। वह मंडल के प्रभारी भी थे। गोरेलाल जाटव बसपा सरकार में एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। वहीं फिरोजाबाद के रहने वाले और आगरा मंडल के दूसरे प्रभारी डॉ. ज्ञान सिंह को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण ने निष्काषित करने का पत्र जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.