सीवान, मार्च 11 -- गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंभू सरेया मठिया में रविवार की देर रात दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी गयी। इस घटना में जानमाल की कोई हानि नहीं पहुंची है। गोलीबारी की इस घटना की जैसे ही पुलिस को भनक लगी कि सभी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी में जुट गए हैं। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि करीब दस बजे रात को शंभू सरेया मठिया निवासी विजय गिरी के घर के पास फायरिंग होने लगी, जबतक कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले करीब छह राउंड फायरिंग की जा चुकी थी। बाद में, पीड़ित विजय गिरी की पत्नी इंदू देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। घटना का कारण पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गयी है। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.