पिथौरागढ़, दिसम्बर 17 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। बंगापानी तहसील के दूरस्थ गोरीछाल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण असुविधाओं की मार झेल रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर लंबे समय बाद भी समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं को लेकर वह कई बार जनप्रतिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा कि क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट कराने तक की सुविधा नहीं है। टकाना स्थित कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि कनार, मेतली, जाराजिबली, बंगापानी, लुमती, बरम, तोली, कोलीकन्याल, मदरमा, माणीधामी, मवानी, दवानी, सेरा सहित अन्य क्षेत्र की 20 हजार की आबादी निवास करती हैं। बेहतर स्...