मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरीगामा पंचायत में सोख्ता निर्माण में गड़बड़ी का मामले सामने आया है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकता संजीव कुमार सिंह उर्फ चुन्नू कुमार ने लोक शिकायत प्राधिकार में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है। बताया जाता है कि 27 सोख्ता का निर्माण सही है, जबकि, 12 अपूर्ण और 17 में कार्य की प्रक्रिया शुरू हुई है। संजीव कुमार ने उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए इसके दोषी व्यक्ति को सजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...