जमशेदपुर, नवम्बर 22 -- कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे तौकीर उर्फ गोरा की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान बच्चा उर्फ अयान खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि अयान ने मैगजीन में मौजूद पांचों गोलियां तौकीर के शरीर में उतार दी थीं। गोली खत्म होने के बाद उसने तौकीर के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार से फरार हो गए थे। हत्याकांड में पुलिस ने शादाब और विजय पांडेय को भी आरोपी बनाया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। शादाब आजादबस्ती का रहने वाला है, जबकि विजय पांडेय का घर शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 में है। जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या किसी अचानक विवाद का पर...