सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- गोसाईगंज,संवाददाता। अन्नपूर्णा नगर में 11 जनवरी से आयोजित नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन पांच का फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में गोराबारिक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहली मुबारकपुर को कड़े संघर्ष में तीन रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोराबारिक की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए और प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से उमेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहली मुबारकपुर की टीम ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 96 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अलमदार और जैद ने 26-26 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, हालांकि टीम ...