भागलपुर, अप्रैल 4 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के पुन्नख मोहनपुर गांव के कुख्यात बदमाश बुच्ची यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसपर मारपीट, आर्म एक्ट, जानलेवा हमला करने सहित करीब आठ मामले दर्ज हैं । फिलहाल उसे पुराने मामले मारपीट कर जानलेवा रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी के बाद से वह फरार था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह गांव में छिपकर रह रहा है। इसके बाद उसे बुधवार देर रात्रि जाल बिछकर गिरफ्तार किया गया। बुच्ची यादव का नाम गोराडीह थाने की टॉप टेन बदमाशों की सूची में अंकित है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुच्ची यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.