आगरा, जनवरी 30 -- सहावर क्षेत्र में खितौली पुल पर नहर में मगरमच्छ को देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक एक ही स्थान पर मगरमच्छ के फंसे रहने पर वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। वन विभाग टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया, इस दौरान मगरमच्छ मृत निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को गोरहा नहर में खितौली पुल के समीप ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया। नहर में मगरमच्छ होने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो गांव के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मगरमच्छ खितौली पुल के नीचे फंस गया। घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंच गई और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। जब वन विभाग के कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.