हजारीबाग, अप्रैल 29 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर पुलिस ने अवैध बालु परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने जमुनिया घाटी स्थित जीटी रोड पर अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा है। पुलिस ने इस बाबत में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक सह चालक सुजीत मंडल पिता सहदेव मंडल ग्राम छोटकी सरिया, गिरिडीह निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लोगों के मुताबिक बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों अवैध ढंग से बालू परिवहन करते दर्जनों गाड़ियों को देखा जाता है। लेकिन स्थानीय प्रशासन कार्रवाई के नाम पर कभी कभी ही कि जाती है। वह भी गिने-चुने वाहन पर कार्रवाई होती है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की मानें तो प्रतिदिन दिन जमुआ होते हुए इचाक और हजारीबाग तक बालू का परिवहन किया जा रहा है। जहां उंचे दामों में बालू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.