देहरादून, फरवरी 16 -- गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'गोरखा हिमालयन फेस्टिवल' में देशभर के सेलिब्रिटी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने बताया कि फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। पहले दिन यानी कि 20 फरवरी को सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली होगी। शाम 4 बजे पंचे बाजा और नौबती बाजा की गूंज के बीच प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन होगा। शाम को ...