गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। उद्यमी आलोक अग्रवाल को सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। आलोक के मनोनयन पर सांसद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पूरा सहयोग करेंगे और सभी बैठकों में अपना योगदान देंगे। उनके सदस्य बनाए जाने पर एयरपोर्ट निदेशक आरके परासर, एजीएम प्रचालन विजय कौशल ने बधाई दी है। सदस्य बनाए जाने पर आलोक अग्रवाल ने सांसद के साथ ही एयरपोर्ट अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। कहा कि वे समिति की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.