महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहा पुल सोमवार की आधी रात भर-भराकर गिर गया। पुल पर एक लेन पर काम चल रहा था। इस पर लगभग दो पिलर के बीच छत पड़ी थी। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आधी रात अचानक पुल का छत भरभराकर ढह जाने से श्रमिक योगेश (25) पुत्र पूरन सिंह, योगेश (24) पुत्र मंगल सिंह, प्रेमपाल (27) पुत्र भगवान सिंह, अनिल(29) पुत्र रविन्द्र सिंह, टिंकू सिंह (31) पुत्र भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा लोनी, सुरेन्द्र भी घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.