मोतिहारी, फरवरी 15 -- पीपराकोठी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पीपराकोठी में तीन दिवसीय कृषक मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को फोरलेन की जगह सिक्स-लेन बनाने की मांग वे केंद्र सरकार से करेंगे। उन्होंने मोतिहारी में हवाई अड्डे और चकिया व मोतिहारी की बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने के अलावा किसानों के लिए बिजली बिल का सूद माफ करने और पशुपालन के लिए वित्तीय मदद देने का ऐलान किया। उपमुख्यमंत्री ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो बिहार छोड़कर नेपाल भाग जाएं, वरना उनके लिए धरती पर कोई जगह नहीं बचेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मोतिहारी शहर में हवाई अड्डा बनाने के लिए संबंधित सभी रिपोर्ट जिलाधिकारी से मांगी गई है। यह रिपोर्ट मिलते ही इस पर आगे का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने...