हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- केंद्र सरकार ने गोरखपुर सिलीगुड़ी 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे 568 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें से 417 किलोमीटर यानी लगभग 73 प्रतिशत हिस्से का निर्माण बिहार में किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के पश्चिम चंपारण, मधुबनी, अररिया समेत कुल 8 जिलों से होकर गुजरेगा। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे बिहार के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई भी बढ़ेगी।एक्सप्रेसवे के निर्माण पर कितना खर्च आएगा? गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना की कुल लागत 38,645 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें बिहार के हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.