गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों को देखते हुए राज्य सरकार ने गोरखपुर, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद समेत 11 शहरों में सिटी हीट एक्शन प्लान (सीएचएपी) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे नगर निगम सभागार में गोरखपुर सिटी हीट एक्शन प्लान के लिए बैठक होगी। प्लान बना कर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। वहीं इसे लेकर पांच जनवरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई। समिति उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सिटी हीट एक्शन प्लान को विकसित व क्रियान्वित करेगी। कार्ययोजना बनाने में तकनीकी सहयोग के लिए अधिकतम तीन प्रतिष्ठित संस्थानों या विषय विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा, जिनमें जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञ भी ...