नई दिल्ली, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बुधवार रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। इसमें अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। इसी तरह एडीजी पद से हाल ही में प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है। वह अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा 11 जिलों के एसएसपी- एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें जौनपुर, खीरी,बस्ती,सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली,पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल हैं। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ, कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी, गाजियाबाद के अपर...