गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के तहत नगर निगम गोरखपुर में सीवरेज योजना जोन-ए-3 से संबंधित 721 करोड़ 40 लाख 41 हजार रुपये की करोड़ रुपये (जीएसटी एवं सेंटेज सहित) की परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने गुरुवार को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की इस परियोजना से 17 वार्डों से 43604 घरों को सेप्टिक टैंक से मुक्ति मिलेगी। इन घरों से निकलने वाले सीवेज न केवल वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण होगा बल्कि 195947 की आबादी सीधे लाभाविंत होगी। गुरुवार को कैबिनेट के स्वीकृत परियोजना में कुल लागत 721 करोड़ 40 लाख 41 लाख रुपये हैं जिसमें 27 करोड़ 28 लाख 63 हजार सेंटेज की धनराशि शामिल है। परियोजना के लिए भारत सरकार 231 करोड़ 34 लाख 94 हजार रुपये देगी। वहीं, र...