बलिया, फरवरी 9 -- बेल्थरारोड। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज प्यारे ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेज गोरखपुर और बलिया के बीच नियमित सवारी ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रेन संचालन शुरू हो जाने से कई जिलों की सीमावर्ती जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं रेल राजस्व में इजाफा होगा। पत्र में कहा कि बलिया, मऊ, देवरिया आदि जनपदों से भारी संख्या में लोग गोरखपुर और बलिया के बीच यात्रा करते हैं। इनमें छात्र, शिक्षक, व्यापारी और नौकरी पेशे से जुड़े दैनिक यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ट्रेन संचालन गोरखपुर और बलिया से सुबह शाम ऐसे समय पर शुरू किया जाय, जो देर शाम तक गंतव्य पर पहुंच जाय। प्यारे ने महाप्रबंधक से जनहित में ट्रेन संचालन शुरू करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...