गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को एक स्थानीय होटल में खिलाड़ियों पर दांव लगाया गया। निलामी के लिए कुल आठ फ्रेंचाइजी ने प्रतिभाग किया। इसके लिए 147 खिलाड़ियों ने रजिट्रेशन किया था, जिनका बेस प्राइज दो हजार रुपये तय किया गया था। आठ फ्रेंचाइजी ने मिलकर 128 खिलाड़ियों की बोली लगाई। वहीं 19 खिलाड़ी जिनकी बोली नहीं लगी उनको कमेटी रिजर्व में रखा है। निलामी में सर्वाधिक बोली अभिषेक मिश्रा के लिए लगाई गई, जिनको 99 हजार में खरीदा गया। वहीं राहुल यादव के लिए 86 हजार, अमन अग्रवाल के लिए 78 हजार, अशोक कुमार यादव के लिए 66 हजार, अवधेश कुमार के लिए 65 हजार और नीरज यादव के लिए 60 हजार की बोली लगाई गई। प्रतियोगिता 27 जून को आरम्भ होगी। कमेटी के अध्यक्ष आशिष श्रीवास्तव की देख-रेख में प्रत्येक फ्रेंचाइजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.