गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच यात्रियों को दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे नौ स्पीकर खराब होने से भारी अव्यवस्था फैल गई है। एनाउंसमेंट न होने के कारण यात्रियों को यह पता ही नहीं चल पा रहा कि उनकी ट्रेन कब आएगी, कब जाएगी या किस प्लेटफार्म पर खड़ी होगी। सही जानकारी के अभाव में यात्री अपना सामान लादे हुए घबराहट में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर भटक रहे हैं और इसी आपाधापी में कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गई हैं। यह भी पढ़ें- थाईलैंड के नागरिक ने गोरखपुर में बनवाया आधार-पैन कार्ड, जांच शुरू ठंड में गोरखपुर स्टेशन पर यात्री परेशान यात्रियों की परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्लेटफार्म दो से दूसरे प्लेटफार्म जाने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.