वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार शाम पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले के एक व्यापारी को 50 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस की निगरानी में मशीन से नोटों की गिनती कराई गई। नकदी को हवाला से जुड़ा मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पकड़ा गया व्यक्ति सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज कस्बे का निवासी राजीव जायसवाल उर्फ राजू है, जो पर्स, बैग और बेल्ट आदि की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे वह बस से गोरखपुर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद वह पैदल धर्मशाला बाजार की ओर गया, जहां पहले से मौजूद स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रुपयों से भरा बैग दिया। राजीव बैग लेकर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ने लगा। गेट नंबर छह के पास रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी सुधांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.