बगहा, फरवरी 25 -- नरकटियागंज,हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज जंक्शन व गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। नरकटियागंज जंक्शन व गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली महज चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में से एक जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने पर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यह ट्रेनें 6 दिनों के लिए रद्द की गई है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर निर्गत एक पत्र में बताया गया है कि गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55098 पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द की गई है। वहीं नरकटियागंज जंक्शन से गोरखपुर कैंट तक जाने वाली 55097 पैसेंजर ट्रेन 01 मार्च तक रद्द की गई है। यह ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन से सुबह में खुलने वाली तथा गोरखपुर से देर रात्रि में नरकटियागंज आती है। आने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने से रेल यात्रियों की परेशानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.